See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-18 12:10:15

सुशील कुमार‌‌ आजाद समाज पार्टी के आईटी सेल मेरठ मंडल अध्यक्ष नियुक्त

हाथों को मजबूत करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर पार्टी का प्रचार व प्रसार कर लोगों को जोड़ने का कार्य करूंगा।

हापुड़ । आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद व सांसद लोकसभा नगीना के निर्देश अनुसार डॉ अमित गुर्जर प्रदेश सचिव एवं पश्चिमांचल प्रभारी द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ बी. आर. अम्बेडकर व मान्यवर साहब कांशीराम की विचाराधारा बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए तालिब चौधरी पूर्व मेरठ मंडल अध्यक्ष,  नवीन कुमार पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, सतीश चंद पूर्व जिला सचिव हापुड़ की संस्तुति पर हापुड़ के आदर्श नगर कॉलोनी मोदीनगर रोड निवासी सुशील कुमार पुत्र सुरजीत सिंह को आईटी सेल मेरठ मंडल अध्यक्ष नियुक्त करते हुए मनोनीत पत्र  दिया गया। आईटी सेल मेरठ मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर  सुशील कुमार ने कहा कि उम्मीद एवं विश्वास के साथ जो जिम्मेदारी मुझको दी गई है में  उसे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाऊंगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर पार्टी का प्रचार व प्रसार कर लोगों को जोड़ने का कार्य करूंगा। जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के हाथों को मजबूती मिलेगी और सभी लोगों ने सुशील कुमार के आईटी सेल अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी।