See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-18 11:58:24

सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत

स्याना कोतवाली क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर जा रहे कांस्टेबल को टेंपो ने टक्कर मार दी।

बुलंदशहर। स्याना कोतवाली क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर जा रहे कांस्टेबल को टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में कांस्टेबल को उपचार के लिए सीएचसी में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बिजनौर निवासी रविकांत पुत्र घनश्याम निवासी स्याऊ चांदपुर कांस्टेबल के पद पर डायल 112 पर तैनात था। जिसकी ड्यूटी आगरा में लगी हुई थी ‌। देर रात वह बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर रोड पर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आए अनियंत्रित टेंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। हुए हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया था। जहां सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल सिपाही को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि उक्त टेंपो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है। मृतक कांस्टेबल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कांस्टेबल के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। पुलिस टेंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।