See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-18 11:51:53

ध्वजारोहण और मशाल जला कर विधिवत रूप से खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

सामूहिक रुप से सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

बुलन्दशहर। बेसिक शिक्षा विभाग जनपद बुलंदशहर की 41वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम वर्ष 2024 का भव्य शुभारंभ दिनांक 17 दिसंबर 2024 को यमुनापुरम स्टेडियम  में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, एवं प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सामूहिक रुप से सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तदोपरांत ध्वजारोहण और मशाल जला कर विधिवत रूप से खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।परिषदीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को सलामी दी गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी बच्चों को पूर्ण सुचिता व पारदर्शिता के साथ खेल भावना को बढ़ाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के बीच में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ, जिला विकास अधिकारी द्वारा स्काउट गाइड के कैंपों का निरीक्षण भी किया गया। आज हुई प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ में शिवम स्याना ब्लॉक से, 100 मीटर दौड़ में बुलंदशहर ब्लॉक से मोहम्मद शाद, 200 मीटर दौड़ में बुलंदशहर ब्लॉक से अमन और 400 मीटर दौड़ में जहांगीराबाद ब्लॉक से कारण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडे के साथ जनपद के समस्त विकास खण्डों के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।