See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-17 13:24:44

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुमन सिंह राघव

प्रत्या​शियों ने जीत के बाद समर्थकों के साथ बार परिसर में जश्न मनाया।

बुलंदशहर में अ​धिवक्ता राजाशील पक्ष की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि बार चुनाव के लिए कुल 1236 मतदाता अ​​धिवक्ता थे। जिनमें से 959 अ​धिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर सुमन कुमार सिंह राघव को कुल 885 मत हासिल हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्धी अ​धिवक्ता आकाशदीप को 59 मत ही मिल सके, जबकि 15 मत निरस्त हुए। इस तरह सुमन सिंह राघव 826 मत से जीत हासिल की है। महासचिव पद पर अ​धिवक्ता शैलेंद्र सिंह लोधी को 851 मत हासिल हुए, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्धी को 758 मतों से हराया है। इसमें 15 वोट निरस्त हुए। जबकि, कोषाध्यक्ष पद पर अ​धिवक्ता राजीव यादव को 653 मत मिले, उनके विपक्षी नवीन मित्तल को 289 मत हासिल हुए, राजीव ने 364 मतो से जीत हासिल की। सह सचिव पद पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें से तीन को चुना जाना था। प्रथम स्थान पर अ​धिवक्ता धर्मेंद्र सिंह 297 मत, दूसरे पर शो​​भित गोयल 285 मत और तीसरे पर दिनेश कुमार 251 मत ने जीत हासिल की है। प्रत्या​शियों ने जीत के बाद समर्थकों के साथ बार परिसर में जश्न मनाया। साथ ही ढोल नगाड़ों पर नाच गाना कर एक-दूसरे को मिठाई​ ​खिलाकर जीत की बधाईयां दीं। बीते दिनों नामांकन के दिन ही अ​धिवक्ता​ हर्ष दी​क्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अ​धिवक्ता मुकुल गोस्वामी व तरीकत सोलंकी को निर्विरोध चुना गया था। इनके अलावा वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी को भी निर्विरोध विजयी घो​षित किया गया।