See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-17 13:22:47

18 दिसंबर को बड़ी संख्या में लखनऊ पहुचेंगे बुलंदशहर से कांग्रेसी - सैयद मुनीर अकबर

18 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश विधानसभा के समक्ष विशाल धरना/प्रदर्शन का कांग्रेस आयोजन करेगी।

बुलंदशहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के श्री प्रदीप नरवाल जी की अध्यक्षता में प्रदेश विधानसभा के समक्ष 18 दिसम्बर को आयोजित कांग्रेस के धरना/प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक अपार चैम्बर निकट जिमखाना मैदान मेरठ में आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री अविनाश पांडे जी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, साम्प्रदायिक तनाव, आर्थिक विषमता और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आगामी 18 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश विधानसभा के समक्ष विशाल धरना/प्रदर्शन का कांग्रेस आयोजन करेगी। बैठक में  इसे मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी,नज़मी नगर अध्यक्ष स्याना, साजिद चौधरी, अमरीश वर्मा, महीपाल सैनी, प्रशांत बाल्मीकि शहर अध्यक्ष, डॉ इरफान, जियाउर्रहमान, शाहिद नकवी,हुकम सिंह लोधी, आदि मौजूद थे इसे मौके पर पूर्व प्रत्याशी बुलंदशहर शिव राम बाल्मीकि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी,नज़मी नगर अध्यक्ष स्याना, साजिद चौधरी, अमरीश वर्मा, महीपाल सैनी, प्रशांत बाल्मीकि शहर अध्यक्ष, डॉ इरफान, जियाउर्रहमान, शाहिद नकवी,हुकम सिंह लोधी, आदि मौजूद थे सैयद मुनीर अकबर ने प्रभारी श्री नरवाल को आश्वस्त करते हुए कहा कि से इस विषय पर गहरी मंत्रणा की जा चुकी है।उन्होंने कहा कि बुलंदशहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी भी उपस्थित रहे।