See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-17 13:15:44

खुर्जा क्षेत्र के गांव डाबर में करीब 100 बीघा गेहूं की फसल हुई जलमग्न

रजवाहा कटने से करीब आठ किसानों की 100 बीघा से अधिक गेंहू की फसल जलमग्न हो गई।

बुलंदशहर। खुर्जा तहसील क्षेत्र के डाबर गांव में रजवाहा कटने से करीब आठ किसानों की 100 बीघा से अधिक गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग की ओर से सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीण खुद ही पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। मगर पानी नहीं रुक रहा बार-बार रजवाहे का रास्ता टूट रहा है। इससे खेत में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। वहीं डाबर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर से रजवाहा गुजर रहा है। शनिवार सुबह पानी का तेज बहाव होने से रजवाहा कट गया और उसका पानी खेतों की ओर आ गया। धीरे-धीरे पानी आस-पास के खेतों में बढ़ता चला गया। इसमें केपी०सिंह की दस बीघा फसल, देवेंद्र शर्मा की 15 बीघा, शिवकुमार सिंह की 20 बीघा, संतोष सिंह की दस बीघा, पुष्कर की दस बीघा, जयप्रकाश की 15 बीघा और अन्य की 20 बीघा फसल जलमग्न हो गई। ऐसे में किसानों ने सिंचाई विभाग से संपर्क किया तो कोई सुनवाई नहीं हो सकी। शनिवार को किसान खुद की रजवाहा बंद करने में जुटे रहे, लेकिन वह कुछ देर के लिए ही पानी को रोकने में कामयाब हुए। इसके बाद शाम को फिर से रजवाहा कट गया। ऐसे में परेशान किसानों ने रविवार सुबह एसडीएम०खुर्जा को सूचना दी। एसडीएम०ने तहसीलदार को मौके पर भेजा। देर शाम तक भी पानी को रोकने का कोई कार्य नहीं किया गया। एसडीएम०दुर्गेश सिंह ने बताया कि सूचना पर तहसीलदार खुर्जा को मौके पर भेजा गया। जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद सिंचाई विभाग को सूचना दी गई, जिससे रजवाहे को समय से बंद कराया जाए।