See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-17 13:04:29

खोए विष्णु तोते को ढूंढने वाले को एक लाख का इनाम, जब से गया तब से घर के बच्चे नहीं खा रहे खाना

तोता ढूंढने वाले को एक लाख रूपये इनाम देने की घोषणा की है।

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण नगर निवासी एक व्यक्ति का तोता 10 दिसंबर को अचानक लापता हो गया। पीड़ित ने तोते के साथ अपना एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर तोता ढूंढने वाले को एक लाख रूपये इनाम देने की घोषणा की है। वह पक्षियों से बहुत प्रेम करते हैं। उन्होंने बताया कि तोता के जाने से उनके परिवार में शोक का माहौल है। परिवार के बच्चे खाना तक नहीं खा रहे हैं। गली के बच्चे भी मायूस हैं। नगर के कृष्णा नगर निवासी नवीन पाठक ने एक तोता (पहाड़ी/एलेग्जेंडर) पाला हुआ था। जिसका नाम विष्णु रखा। उन्होंने बताया कि करीब ढाई साल पहले उनके पास एक मजदूर का फोन आया। उसने बताया कि एक पक्षी लिंटर के पास पड़ा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो वह बच्चा था और पूरी तरह मिट्टी में सना हुआ था उसकी पहचान भी नहीं हो रही थी कि वह तोता है। घर लाकर उसे स्नान कराया। घायल दिखने पर उसका उपचार कराया। कुछ दिन में वह ठीक हो गया। तो परिवार के सभी लोगों ने मिलकर उसका नाम विष्णु रखा। धीरे-धीरे विष्णु से सभी को प्यार हो गया और उसे परिवार के बच्चों की तरह ही रखने लगे। उन्होंने बताया कि वह अपने तोते को खुला ही रखते थे। जहां भी जाते तोता भी उनके साथ जाता था। बताया कि कभी कभी उनका तोता सुबह के समय उड़ जाता था और कुछ देर बाद वापस भी लौट आता था। लेकिन, करीब छह दिन पूर्व उनका तोता चला तो गया, लेकिन लौटकर नहीं आया। बताया कि वह दिन भर आसमान में तोते को खूब ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। नवीन पाठक ने बताया कि छह दिन से वह और उनका परिवार तोते को ढूढ़ने के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा है। लोगों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर उसे पकड़ कर देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।