See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-17 13:03:26

चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, हार्ट अटैक से दो लोगों की मौत

ठंड बढ़ने के कारण अस्थमा और हृदय के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

बुलंदशहर। ठंड बढ़ने के कारण अस्थमा और हृदय के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। वहीं हार्ट अटैक से दो लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में सांस लेने में परेशानी के मरीज निरंतर आ रहे है। वहीं अस्पतालों में सैकड़ों मरीज पहुंचकर उपचार करा रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।नगर के दिल्ली रोड भूड़ निवासी नगर पालिका में वाटरवर्क्स कर्मचारी 50 वर्षीय संजय शर्मा घर पर सोते समय सुबह के समय तक सोते के सोते ही रह गए अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। वहीं दूसरी ओर खुर्जा रोड पर गांव धमरावली के पास हाथरस के हुसैनपुर निवासी 40 वर्षीय जय प्रकाश बेहोश होकर गिर गए। उन्होंने सीने में दर्द बताया था। ढाबा कर्मी ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है।