See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-16 04:24:41

राज्य मंत्री राजेश नागर ने लगाया खुले दरबार, निपटाई अधिकांश समस्याएं

अपने निवास स्थान भतोला में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया बाकी समस्याओं के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की।

फरीदाबाद । हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने रविवार को अपने निवास स्थान भतोला में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया बाकी समस्याओं के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की। मंत्री राजेश नागर ने करीब 37 जन समस्याएं सुनीं और करीब 31 का मौके पर निवारण कर दिया। वह हर रविवार अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए खुला दरबार लगा रहे हैं। मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से कहा कि वह लोगों की तकलीफ कम करने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जनता को सुविधाएं देने के लिए भाजपा सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है। नागर ने जनता से कहा कि आप लोग भी पहले अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करें। यदि हल न निकलें तो मैं आपके लिए उपलब्ध हूं। लेकिन प्रशासन को अवसर न दें कि आप उनसे मिले ही नहीं हैं। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को विकसित प्रदेश देखना चाहते हैं। हाल ही में पीएम ने देश की महिलाओं के लिए बड़ी सखी योजना को हरियाणा में लॉन्च कर प्रदेश के लिए अपने प्रेम का इजहार एक बार फिर किया है। हमें भी उनके विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए और मेहनत करनी है। इसमें जनता का भरपूर प्रेम हमें मिल रहा है। मंत्री राजेश नागर ने बाकी बची शिकायतों को दूर करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।