See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-16 04:10:48

एक भारत, हम भारत' पदयात्रा ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

लोधी गार्डन से 'एक भारत, हम भारत' पदयात्रा का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली । देश में एकता, प्रेम और शांति का संदेश फैलाने के लिए लोधी गार्डन से 'एक भारत, हम भारत' पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा में 1500 से ज्यादा लोग शामिल हुए. सामाजिक-आध्यात्मिक संगठन मैत्रीबोध परिवार की इस पहल का मकसद भारतीय समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे की नई रोशनी जगाना था। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखना और 'वसुधैव कुटुंबकम' यानी 'सारा विश्व एक परिवार है' की भावना को बढ़ावा देना था। इस दौरान, प्रतिभागियों ने अपने कदमों से यह संदेश फैलाया कि हम सभी एकजुट होकर एक मजबूत और खुशहाल समाज बना सकते हैं। मैत्रीबोध परिवार की प्रवक्ता मैत्रेयी मोहिनी ने इस अवसर पर कहा कि भारत की असली ताकत उसकी एकता में है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल एकता का संदेश देना नहीं बल्कि यह दिखाना भी है कि प्रेम और भाईचारे से ही हम समाज में समृद्धि और शांति ला सकते हैं। मैत्रीबोध परिवार 2013 से समाज के आध्यात्मिक और सामाजिक सुधार में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। 'एक भारत, हम भारत' यात्रा उसी का एक हिस्सा है। यह यात्रा देशभर में भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और उसे विश्व में एकजुटता का प्रतीक बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।