See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-16 03:26:55

श्रम विभाग प्रवर्तन अधिकारी उषा वर्मा के द्वारा श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप का किया आयोजन

भवन निर्माण के मजदूरों को श्रम एविभाग की योजना के प्रति जागरूक करते हुए श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी प्रेरित किया।

हापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी के दिशा निर्देशन में श्रम विभाग प्रवर्तन अधिकारी उषा वर्मा के नेतृत्व में श्रम विभाग की टीम के द्वारा जी एस मेडिकल कालेज पिलखुवा चेतना ब्रिक फील्ड चितौली एवं रिलायंस प्रोजेक्ट निर्माण क्षेत्र पर निर्माण श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन हेतु कैंप‌ का आयोजन किया गया। और श्रमिकों को श्रम विभाग की और से मिलने वाली योजनाओं का प्रचार प्रचार किया गया। साथ ही भवन निर्माण के मजदूरों को श्रम एविभाग की योजना के प्रति जागरूक करते हुए श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी प्रेरित किया।