See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-16 03:25:28

राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्धाटन फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर, माँ सरस्वती की प्रतिमा का पुष्पार्चन तथा माल्यार्पण कर किया गया।

हापुड़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में शनिवार को  मलखान सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्धाटन फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर, माँ सरस्वती की प्रतिमा का पुष्पार्चन तथा माल्यार्पण कर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में  गुरप्रीत सिंह बावा पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़, श्री विपिन कुमार,अपर जिला जज-प्रथम, हापुड़  हनी गोयल/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, डा० ब्रह्मपाल सिंह,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़, श्री उमाकान्त जिंदल,अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम),प्रथम, हापुड़, अपर जिला जज द्वितीय श्री ग्यानेन्द्र सिंह यादव, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, हापुड़,  मिताली गोविंद राव, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय द्वितीय,  विरेश चन्द्रा व श्री संजय कंसल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन, हापुड़ तथा समस्त न्यायालय के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, बैंक के अधिकारीगण तथा वादकारीगण उपस्थित रहें।  इस संबंध में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ डा० ब्रह्मपाल सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा4919/- वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में माननीय जिला जज महोदय  मलखान सिंह द्वारा 8 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु०10900/- रू० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, हापुड़ डॉ० विदुषी सिंह द्वारा 73 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 15 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए न्यायालय कक्ष से विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ गुरप्रीत सिंह बावा द्वारा 53 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 1,60,100,00/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज प्रथम, हापुड  विपिन कुमार द्वितीय द्वारा 267 वादों का निस्तारण किया गया एवं 1500/-रु० का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज विशेष (एससी/एसटी)अधिनियम, श्री हनी गोयल, द्वारा 08 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज विशेष पोक्सो अधिनियम, हापुड,  उमाकान्त जिन्दल द्वारा 12 वादों का निस्तारण किया गया एवं 45000/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया।  ग्यानेन्द्र सिंह यादव अपर जिला जज द्वितीय द्वारा 04 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, मिताली गोविंद राव द्वारा 06 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 1500/- रु० का अर्थदण्ड वसुल किया गया।  बिरेश चन्द्रा अपर जिला जज/एफ.टी.सी. द्वितीय द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डा० ब्रह्मपाल सिंह द्वारा 2903 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 422290/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (सी0डि0), प्रथम  प्रीति मोगा द्वारा 14 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 1,08,61,37/-रु की बावत उतराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। सिविल जज (सी0डि0), द्वितीय,  रवि कुमार द्वारा 25 वादों का निस्तारण किया गया, मु० 1835060/- रूपये की बावत उतराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुनील शेखर द्वारा 374 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 16930/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (सी0डि0), एफ.टी.सी,  सौनाली रत्ना द्वारा 102 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 783701/- रु० का सैटिलमेंन्ट किया गया एवं 83000/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू०डि०) प्रथम, बिंदिया भटनागर, द्वारा 16वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, प्रतिभा भाग्यश्री द्वारा 278 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 1450000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया एवं मु० 27330/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय, हापुड  विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा 10 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें मु० 2,00,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक  मजिस्ट्रेट, गढ़मुक्तेश्वर  वर्तिका सहलत द्वारा 164 वादों का निस्तारण किया गया एवं मु० 47,46,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया एवं मु० 1840/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर श्री धर्मेन्द्र कुमार भारती द्वारा 233 वादों का निस्तारण किया गया एवं जिसमें मु० 20945/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना धम्म कुमार सिद्धार्थ द्वारा 61 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 950/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०) द्वितीय, हापुड दीपक गौतम द्वारा 199 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 6,26,000/- रु० का सेटलमेंट किया गया एवं 10,000/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू०डि०) त्वरित न्यायालय, द्वितीय  नेहा चौधरी द्वारा 93 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 10,94,000/- रु० का सेटलमेंट किया गया एवं 26600/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डा० ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के306 प्री-लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर अकंन 50279000/- रूपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। जनपद के राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 130610 मामलों का निस्तारण किया गया।  इस प्रकार जनपद में कुल 135529 मामलों का निस्तारण कर अंकन 80158713/- रूपये(आठ करोड़ एक लाख अठावन हजार सात सौ तेरह मात्र) का सैटिलमेंन्ट किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डा० ब्रह्मपाल सिंह ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक, पुलिस व बैंक अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया।