See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-16 03:23:58

प्रदेश की सहमति के पश्चात ही घोषित किये जायेगे मंडल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि

अगर किसी मण्डल में एक ही नामकंन हुआ है उसका नाम भी पैनल के माध्यम से जिला चुनाव अधिकारी प्रदेश भेजेगें। प्रदेश की सहमति के पश्चात ही घोषित किये जायेगें ।

हापुड़ ।  प्रीत विहार में स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश सह चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी जिला सह चुनाव अधिकारी, मण्डल चुनाव अधिकारी, जिलाध्यक्ष भाजपा के साथ जनपद में चल रही मण्डल अध्यक्ष प्रक्रिया का अवलोकन किया व आगामी कार्यक्रम के लिए बताया कि मण्डल अध्यक्ष प्रक्रिया में सभी जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेतागण, मण्डल में निवास करने वाले क्षेत्र व प्रदेश के पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद के परामर्श के पश्चात जिला चुनाव अधिकारी द्वारा पैनल तैयार कर प्रदेश भेजा जायेगा। उस पैनल के माध्यम से आगामी दिनों में मण्डल अध्यक्ष जिला प्रतिनिधि, घोषित किये जायेगें। अगर किसी मण्डल में एक ही नामकंन हुआ है उसका नाम भी पैनल के माध्यम से जिला चुनाव अधिकारी प्रदेश भेजेगें।  प्रदेश की सहमति के पश्चात ही घोषित किये जायेगें ।