See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-16 03:22:00

आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव की तैयारियों का जायजा लिया और कांग्रेसियों से चर्चा की।

दिल्ली रोड स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश त्यागी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे।

हापुड़।  पूर्व मंत्री व विधानसभा घेराव अभियान के पर्यवेक्षक सतीश शर्मा दिल्ली रोड स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश त्यागी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जहां उन्होंने आगामी 18 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव की तैयारियों का जायजा लिया और कांग्रेसियों से चर्चा की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने अभियान के पर्यवेक्षक सतीश शर्मा को बताया कि 18 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। हापुड़ शहर से कांग्रेस जन बस, ट्रेन और अपनी गाड़ियों से लखनऊ को रवाना होंगे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का ये आंदोलन प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ उसकी जन विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ होगा। पूर्व मंत्री व अभियान के पर्यवेक्षक सतीश शर्मा ने आह्वान किया हैं कि 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने के लिए जनपद हापुड़ से हर कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे और उत्तर प्रदेश की त्रस्त आम जनता के अधिकारों की लड़ाई हेतु अपनी अपनी आवाज बुलंद करें। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, गुलफाम कुरैशी, गौरव गर्ग, राहुल शर्मा, भरतलाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे.!