See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-14 15:48:02

18 दिसंबर को कांग्रेस करेगी उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव

एससी एसटी कांग्रेस विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी के नवी करीम स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक हुई।

हापुड़।  एससी एसटी कांग्रेस विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी के नवी करीम स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक हुई। जहां कांग्रेस जनों ने 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में पहुंचे पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी दुक्की मल खटीक ने कहा कि 18 दिसंबर को जनपद हापुड़ से कांग्रेस जन लखनऊ विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से विधानसभा के घेराव हेतु रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि जनपद हापुड़ से भारी मात्रा में कांग्रेस जन लखनऊ में प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी हुंकार भरेंगे। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की नीतियां जन विरोधी है। जिसके विरोध में कांग्रेस जन लखनऊ में सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान, नौजवान, महिलाएं, गरीब, शोषित, वंचित और समाज के हर तबके का व्यक्ति अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। जिसके लिए आज यूपी की के हर जनपद में प्रेस वार्ता का आगमन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय अजय राय जी के आह्वान पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि हापुड़ शहर से काफी संख्या में कांग्रेस जन लखनऊ में विधानसभा का घेराव कर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी हुंकार भरेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, विक्की शर्मा, मनोज कौशिक, गौरव गर्ग, निसार खान, भरतलाल शर्मा, यशपाल सिंह, सुखपाल गौतम, देवेंद्र कुमार, विनोद कर्दम, जस्सा सिंह, यश कुमार, सुबोध शास्त्री, शौकीन चौधरी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे.!