See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-14 15:19:43

नोएडा पुलिस ने 50 अपराधियों की 210 करोड़ की संपत्ति की जब्त, 156 इनामी गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने इस साल अपराध की दुनिया में जड़ें जमा चुके बड़े-बड़े अपराधियों पर कार्रवाई की है।

नोएडा । गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने इस साल अपराध की दुनिया में जड़ें जमा चुके बड़े-बड़े अपराधियों पर कार्रवाई की है। एक जनवरी से लेकर अब तक सात सौ गैंगस्टरों पर कराई की है। गैंगस्टर के 50 मामलों में कुल 2 अरब 10 करोड़ 79 लाख 21 हजार 475 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। 612 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 198 इनामी बदमाशों में से 156 को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 162 अपराधी जिला बदर किए गए हैं। जिला बदर होने के बावजूद जिले में मिलने पर 40 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार जिले में विभिन्न अपराधों में संलिप्त 198 अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया। उनमें से 156 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। उनमें एक लाख का एक, 25 हजार के 66, 20 हजार के चार, 15 हजार के 20, 10 हजार के 52, पांच हजार के 13 इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नोएडा जोन में 62 बदमाशों पर इनाम घोषित किया गया। इनमें 47 गिरफ्तार हुए। जिनमें 25 हजार के 24, 20 हजार के चार, 15 हजार के 12, 10 हजार के सात इनामी बदमाश पकड़े गए। ग्रेटर नोएडा जोन में 53 इनामी बदमाश घोषित किए गए। 51 इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हुई। उनमें 25 हजार के 21, 15 हजार के छह, 10 हजार के 24 इनामी बदमाश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले भर में गुंडा एक्ट के तहत 612 बदमाशों पर कार्रवाई की गई। 162 बदमाशों को जिला बदर किया गया। जिला बदर के बावजूद जिले में मिलने पर 40 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। नोएडा जोन में 213 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई। 42 जिला बदर किए गए। 13 जिला बदर बदमाश गिरफ्तार हुए। सेंट्रल नोएडा जोन में 191 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई। 30 जिला बदर किए गए। 10 जिला बदर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। ग्रेटर नोएडा जोन में 208 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई। 90 जिला बदर किए गए। 17 जिला बदर बदमाश गिरफ्तार हुए। उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में गैंगस्टर अधिनियम में कुल 129 मुकदमें दर्ज हुए। 700 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। उनमें से 487 गिरफ्तार हुए। 139 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। गैंगस्टर के 50 मामलों दो अरब 10 करोड 79 लाख 21 हजार 475 रुपये की संपत्ति जब्त हुई। उनमें नोएडा जोन में 50 मुकदमे हुए। 303 गैंगस्टर बनाए गए। 208 गिरफ्तार हुए। 48 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। 10 प्रकरण में चार करोड़ 32 लाख 80 हजार रुपये की संपत्ति जब्त हुई। सेंट्रल नोएडा जोन में 47 मुकदमे हुए। 204 गैंगस्टर बने। 140 गिरफ्तार हुए। 39 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि 20 प्रकरण में 12 करोड़ 56 लाख 22 हजार 41 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। ग्रेटर नोएडा जोन में 32 मुकदमे हुए। 193 गैंगस्टर बनाए गए। 139 गिरफ्तार हुए। 52 ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। 20 प्रकरण में एक अरब 93 करोड़ 90 लाख 19 हजार 434 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।