See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-14 05:51:51

विकास ग्लोबल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि विजय कुमार गुप्ता ने दीप जलाकर किया शुभारम्भ

4 दिनों तक चले वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सभी हाउसेस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हापुड बाबुगढ़ विकास ग्लोबल स्कूल में 4 दिनों तक चले वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सभी हाउसेस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बावगढ़ थाना अध्यक्ष विजय कुमार  ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें संस्था के अध्यक्ष विकास कुमार तेवतिया डायरेक्टर वर्षा तेवतिया जी ने बच्चों को शुभाशीष दिया। उन्होंने बच्चों से खेल के माध्यम से देश और समाज का नाम रोशन करने का आवाहन किया।विद्यालय की प्रधानाचार्य वर्षा तेवतिया  ने भी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा कर रहे बच्चों को उत्साह वर्धन करते हुए शुभाशीष दिया। सभी हाउसेस ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।इस अवसर पर विजेता बच्चों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को यह सम्मान देकर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर बावगढ़ थाना अध्यक्ष व उनकी टीम ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया और उन्हें खेल के माध्यम से अपने जीवन में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन किया।यह कार्यक्रम विकास ग्लोबल स्कूल के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन था, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और स्कूल के मिशन को आगे बढ़ाया।