See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-14 05:39:22

जनपद हापुड़ में बर्फ़ीली हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। अनुमान *

अनुमान है कि रविवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिरने की उम्मीद है जिससे ठंग और बढ़ जाएगी।

हापुड़ जनपद हापुड़ में बर्फ़ीली हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। अनुमान है कि रविवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिरने की उम्मीद है जिससे ठंग और बढ़ जाएगी। शुक्रवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। इस दौरान लोग सड़कों व घरों की छत पर धूप सकते हुए दिखाई दिए। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिरकर 4 डिग्री रह जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान रविवार को शुक्रवार के मुकाबले 4 डिग्री तक गिर जाएगा। संभावना है कि रविवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री रहेगा जिससे ठिठुरन भरी सर्दी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। हालांकि संभावना है कि सूरज की धूप से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। इन दिनों बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट है। लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। संभावना है कि अभी और ठंड पड़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।