See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-13 07:16:32

दिव्यांगों और बुजुर्गों को कृत्रिम अंग वितरित किये गए : जितेन्द्र महाजन

जरूरतमंद लोगों के ई श्रम कार्ड, प्रधान मंत्री स्वनिधि लोन, जीरो बैलेंस के बैंक खाते, आदि की सुविधा भी जनता को दी गई

नई दिल्ली । रोहतास नगर विधान सभा में 400 से अधिक दिव्यांगों, बुजुर्गों को भारत सरकार के उपक्रम इलिंबको के सहयोग से कृत्रिम अंग, बैटरी ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान के सुनने की मशीन, छड़ी, आदि बाटे गए। रोहतास नगर के विधायक जितेंद्र महाजन के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इन लाभार्थियों का चयन पिछले दिनो तीन शिविर लगा कर किया गया था। इन शिविरों में इलिंबको के सहयोग से ऐसे जरूरतमंद बुजुर्गों, और दिव्यांगों की पहचान की गई थी। जो गरीब है और गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे हैं। और जिन्हे इस प्रकार के सामान की आवश्यकता है। आज के कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों के ई श्रम कार्ड, प्रधान मंत्री स्वनिधि लोन, जीरो बैलेंस के बैंक खाते, आदि की सुविधा भी जनता को दी गई। आज के कार्यक्रम में राम नगर के निगम पार्षद चंद्र मोहन शर्मा, भाजपा जिला मंत्री सुरेन्द्र शर्मा, हितेश सिंह, दीपक शुक्ला, हितेश, संगीता चौधरी आदि उपस्थित रहे।