See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-13 07:13:39

लाखों छात्र-छात्राओं ने एक साथ गीता का पाठ कर रचा इतिहास

गीता जयंती पर करोड़ों भारतवंशियों और लाखों छात्र-छात्राओं ने एक साथ गीता म का पाठ कर इतिहास रचा

नई दिल्ली । गीता जयंती के अवसर पर पूज्यनीय गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में गीता जयंती पर करोड़ों भारतवंशियों और लाखों छात्र-छात्राओं ने एक साथ गीता म का पाठ कर इतिहास रचा। कार्यक्रम में गीता के पहले, नौंवे और 18वें अध्याय का पाठ किया गया। गीता पाठ में स्कूली बच्चे, शिक्षक, अभिभावकों के अलावा कई धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन के द्वारा स्कूली छात्रों ने गीता उपदेश पर आधारित नाट्य मंचन किया गया। सम्पूर्ण रामायण को हजारों राम भक्तों ने सराहा। वहीं, इस अवसर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश नागर, विधायक सावित्री जिंदल, सुचित्रा विकास बोर्ड के सदस्य डॉ. ऋषिपाल, जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने अंतरराष्ट्रीय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. वेद टंडन व अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन की संयोजिका वंदना टंडन को सम्मानित किया गया। डॉ. वेद टंडन ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रशासन और स्टाफ, मंदिरों के पुजारियों और प्रबंधन समितियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों, संगठनों, और उन सभी व्यक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी सहभागिता और सहयोग से इस एक मिनट एक साथ गीता पाठ को अभूतपूर्व बनाया। उनका समर्पण गीता के अमृतमय ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और गीता के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायक प्रयास सिद्ध हुआ, जो भारत की आध्यात्मिक एकता और गौरव का प्रतीक बना। इस अवसर पर राजेश नागर, सावित्री जिंदल, सुभाष सुधा, उपेंद्र सिंघल, मदन मोहन छाबड़ा, विजन नरूला, नेहा सिंह, वरुण सिंघला, डॉ. ऋषिपाल, अशोक रोशा, एम के मुठ्विल, सुशील राणा, पंकज सेटिया आदि गणमान्य उपस्थित रहे।