See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-13 07:12:06

संन्यास आवरण नहीं आचरण का विषय : राजेश्वरानंद

विगत चार दिनों से चल रहे संन्यास महोत्सव में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए

नई दिल्ली । संन्यास में संसार नहीं आसक्ति छोड़ने के मार्ग"यह संदेश दिया स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज ने गोरख पार्क शाहदरा स्थित श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर में आयोजित संन्यास महोत्सव में भक्तसमूह को। दरबार के प्रबंधक राम वोहरा ने बताया कि 25वर्ष पूर्व ब्रह्मलीन सदगुरु श्री राजमाता जी महाराज के देहावसान के बाद आज के दिन ही स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज को संतो महात्माओं द्वारा दरबार की व्यासपीठ पर आसीन करके जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसको दरबार के संन्यास दिवस के रुप में मनाया जाता है। विगत चार दिनों से चल रहे संन्यास महोत्सव में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके समापन समारोह में आज स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज एवं गुरु माता जी द्वारा सर्व मंगल मांगले मंत्रोचरण की गूंज के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गई। जय दुर्गे जागरण मंडल के सदस्यों ने महंत धीरज हलचल के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड जी का अखंड पाठ किया। क्षेत्र के प्रसिद्ध महिला मंडल जय माता कीर्तन मंडल की डॉली क्वात्रा, पूजा कोहली के नेतृत में सखियां दीवानी श्याम की, पूनम मलिक के नेतृत्व में राधा रानी संकीर्तन मंडल, सीमा सोनी एवं सहयोगियों ने श्रद्धा भक्ति कीर्तन मंडल के सदस्यों के साथ भजन प्रस्तुति दी गई। प्रसिद्ध नृत्य नाटिका कलाकार सलोनी अरोड़ा द्वारा राधा कृष्ण लीला पर आधारित मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। स्वामी जी के शिष्य परिवार के बालक आरोह शर्मा द्वारा विगत दिनों देश विदेश में जिम्नास्टिक की अनेक प्रतियोगियों में स्वर्ण पदक जीते गए जिसके प्रोत्साहन हेतु भाल पर तिलक, गले में मोतियों की माला, शॉल ओढ़ाकर प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया गया। महोत्सव में 51 युवा बहनों को आत्मरक्षा हेतु शिवास्त्र धारण कराते हुए स्वामी जी ने कहा कि भगवान शिव के इस उपहार को सदा अपने साथ रखें जोकि किसी भी अनहोनी के हालात में साक्षात काली का रूप धारण करने की याद दिलाता रहेगा। राम वोहरा ने बताया कि संन्यास महोत्सव में विशेष रूप से जापान शिष्टमंडल की सदस्या अत्सुको किंजो एवं रिया सातो ने प्रसिद्ध हिंदी जापानी दुभाषिए भूपेंद्र वर्मा के माध्यम से भक्तों को जल जागरूकता अभियान के अंतर्गत जल प्रदूषण से होने वाले नुकसान एवं इनके बचावों से अवगत कराया तो दूसरी तरफ स्वामीजी की इसराइली शिष्या मिशेल एरलिच ने बताया कि स्वामीजी से प्राप्त आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इसराइल युद्ध के दौरान कैसे आत्मबल को मजबूत किया। संघ के स्वयंसेवक योगेश गुप्ता ने आए हुए भक्तों को जीवन में सुंदर स्वस्थ समाज की परिकल्पना हेतु पंच परिवर्तन पर संदेश देते हुए आहार, व्यवहार, संस्कार, संयुक्त परिवार का संदेश दिया। इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि मात्र बाहरी परिवर्तन से संन्यास का कोई विशेष संबंध नहीं बल्कि मुख्य रूप से भीतरी परिवर्तन, सोच पर निर्भर करता है। बाहरी वेश या वस्त्र परिवर्तन तो संदेश देते है कि अमुक व्यक्ति का जीवन केवल ओर केवल समाज को समर्पित है। महोत्सव में आए हुए भक्तों के लिए भंडारे में विशेष रूप से "भजनों के जयकारे के साथ स्वाद के चटकारे" चाट पकौड़ी महोत्सव आयोजित किया गया जिसका भक्तों ने भरपूर मजा उठाया। भाजपा नेता जय भगवान गोयल, रितेश सूजी समाज सेवी राहुल वशिष्ठ भागचंद माहेश्वरी प्रियंका सक्सेना निर्मल गुप्ता जी आदि अनेक राजनेता समाजसेवी धार्मिक संतों महात्माओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।