See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-13 06:44:49

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का ऐलान कांग्रेस 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का करेंगी घेराव - सैयद मुनीर अकबर

अब बस एक बात जनता मांगे जवाब कब दोगे योगी जी हिसाब?

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ऐलान किया है कि 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने पूरे प्रदेश में के अन्दर तबाही और हाहाकार मचा हुआ है और कहीं फर्जी दंगे हो रहे हैं तो कहीं पर एनकाउंटर हो रहे हैं और कहा कि सारा काम गुजरात के ठेकेदारों को दिया जा रहा है जो काम पहले लोकल ठेकेदारों को दिया जाता था उत्तर प्रदेश में गुजरात की कंपनियों का पूरा एकाधिकार है उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को छल, धोखे और ठगी के अतिरिक्त और कुछ नहीं दिया। इनके कुशासन की मार से यहां के किसान, नौजवान और महिलाएं हर वर्ग परेशान हैं। मुनीर अकबर ने कहा भाजपा के इसी कुशासन के खिलाफ जनता के सवालों का जवाब और भाजपा के कामों का हिसाब लेने के लिए हम 18 दिसम्बर को विधानसभा घेराव करने आ रहे हैं। अब बस एक बात जनता मांगे जवाब! कब दोगे योगी जी हिसाब?