See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-13 06:40:48

आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव मे बनेगी सपा सरकार- इनामुल हक प्रदेश सचिव

स्याना मे जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा ताहिर अली सैफी के केम्प कार्यालय पर मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया।

बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी के निर्देशन पर जनपद बुलंदशहर के स्याना मे जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा ताहिर अली सैफी के केम्प कार्यालय पर मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ताहिर अली सैफी ने की और मंच संचालन जिला महासचिव अल्पसंख्यक सभा हाजी खालिद सिद्दीकी,ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा इनामुल हक साहब रहे। प्रदेश सचिव इनामुल हक़ साहब का सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने फूल मलाओ से जोरदार स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयों ने पार्टी को मजबूत करने के सुझाव दिए।  जिलाध्यक्ष ताहिर अली सैफी ने संगठन का विस्तार किया और दर्जनों पदाधिकारियो को नियक्ति पत्र देकर जिम्मेदारीया सोंपी। आगामी 2027 के चुनाव के लिए अभी से काम करने पर जोर दिया। 2027 मे समाजवादी पार्टी PDA को साथ लेकर आदरणीय श्री अखलेश यादव जी को मुख्य्मंत्री बनाने का संकल्प लिया। जिला बुलंदशहर अल्पसंख्यक सभा की टीम की कार्यशैली को देखते हुए, प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी लखनऊ से प्रदेश सचिव इनामुलहक़ जी ने जिलाध्यक्ष ताहिर अली सैफी व जिला महासचिव हाजी खालिद सिद्दीकी को मोमेंट देकर सम्मानित किया। इनामुल हक ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए बताया की भाजपा की बांटो और राजनीति करो वाली राजनीति को समझ चुकी है अब जनता इनके बहकावे मे आने वाली नहीं है। आगामी 2027 के चुनाव मे समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। वसीम राणा उपाध्यक्ष महानगर अलीगढ़ ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 2027 के चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले समाजवादी पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के हाथो को मजबूत करें।अन्य वक्ताओं में इब्राहिम सिद्दीकी, सब्बू चौधरी वरिष्ठ नेता, शफीक चौधरी, फिरोज सैफी, शादाब नंबरदार, रिजवान चौधरी, वसीम सैफी जिला मीडिया प्रभारी, शेख़ फिरोज,उमर सैफी,मौ, आसिम, नाजिम चौधरी नगर अध्यक्ष, मीटिंग कों संबोधित किया। मीटिंग मे अबरार अहमद, शमां बाजी, इस्लाम मेवाती, बन्ने अल्वी, आसिफ कुरैशी, वसीम सैफी वालका, हाजी इरफान गाजी, सरफुद्दीन खां, वसीम खान, चौधरी मारूफ, फ़रमान सलमानी, रिफाकत ख़ान, हाजी तनवीर,नदीम गाजी, वसीम अंसारी, आरिफ मुनिरी,अतहर चौधरी, एजाज सलमानी, वकील खां, कफील सैफी, अफरोज चौधरी, आरिफ जमाली, अमित गुप्ता,मौ अली, बल्लो चौधरी, अफसर अली,सिराज सैफी,शहानवाज खां ताज मौहम्मद, ओमकार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।