See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-13 06:31:25

छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिवाजी नगर बुलंदशहर में आज विद्या भारती द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शारीरिक समता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिला स्तरीय शारीरिक समता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

बुलंदशहर में हजरतपुर स्थित, छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिवाजी नगर बुलंदशहर में विद्या भारती द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शारीरिक समता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य निर्णायक प्रिंस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला विद्यार्थी प्रमुख,  मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मनोज नारायण बेरी रहे। इस प्रतियोगिता में जिले के 15 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर पहासू , द्वितीय स्थान पर विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुलंदशहर तथा तृतीय स्थान पर दयावती दीवान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर सिकंदराबाद रहे। विद्यालय के प्रबंध मनोज बेरी जी ने सभी जीते हुए प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा प्रांत में होने वाली प्रतियोगिता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही बताया कि शारीरिक में समता शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक शक्ति व अनुशासन को प्रखर रूप से निखरती हैं। इस प्रतियोगिता के संयोजक प्रमोद कुमार शर्मा तथा संपूर्ण व्यवस्था प्रमुख विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह रहे। प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने आए हुए सभी आभार व्यक्त किया।