See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-12 11:51:24

गऊ ग्रास संग्रह वाहन का लोकार्पण

समाजसेवा के कार्य कर रही नर-नारायण सेवा संस्थान ने एक और गऊ ग्रास संग्रह वाहन का लोकार्पण किया है।

बुलन्दशहर । जहाँगीराबाद नगर में समाजसेवा के कार्य कर रही नर-नारायण सेवा संस्थान ने एक और गऊ ग्रास संग्रह वाहन का लोकार्पण किया है। बुधवार को नगर के मौहल्ला गुसाइयान स्थित डॉ पी.डी. अग्रवाल चौक में सीएनजी चलित नये गऊ ग्रास संग्रह वाहन का लोकार्पण नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेन्द्र अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र कुमार गर्ग डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. अशोक गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मौजूद सभी चिकित्सकों ने संस्था द्वारा समाजहित के लिए किए जा रहे सभी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर संस्था के सचिव राजीव अग्रवाल सहित तमाम पदाधिकारी, सदस्य व दर्जनों लोग मौजूद रहे।