See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-12 11:37:14

बुलंदशहर में पहुंचे वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना

बुलंदशहर के सभी कार्यकर्ताओं को और जो पार्टी के सदस्य बने हैं सभी को बधाई देता हूं

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण कड़ी है और उन्हीं की वजह से हम चुनाव जीतते हैं वह आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा बुलंदशहर के सभी कार्यकर्ताओं को और जो पार्टी के सदस्य बने हैं सभी को बधाई देता हूं, सभी कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर का स्थान विशेष स्थान दिलवाया पांच लाख से अधिक सदस्य बने और इन्हीं में से 2920 सक्रिय सदस्य बने। मंडल अध्यक्ष का चुनाव मंडलों का चुनाव और जिले का चुनाव बुलंदशहर में होना है, बूथ समिति बूथ अध्यक्षों का चुनाव जो हुआ है उसका सत्यापन होना है। 15 तारीख तक तीन-तीन नाम मंडल अध्यक्षों के दिए जाएंगे जो कि क्षेत्रीय समिति के माध्यम से प्रदेश में पहुंचेंगे कोशिश की जा रही है कि सभी जातियों का सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो सम स्पर्शी सब समावेश  भारतीय जनता पार्टी एक कैडर बेस पार्टी है हमारे कैडर का ही परिणाम है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम का ही परिणाम है कि हम हरियाणा जीते हम महाराष्ट्र जीते और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में 9 में से 7 सीटों पर जीते, हमारे विपक्षी दल तरह-तरह की बातें करते नजर आए, हम कार्यकर्ताओं के बल पर ही लगातार संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं, आने वाले समय में हमारा यह संगठन गांव गांव हर बूथ पर जीते इसी दिशा में कार्यवाही हो रही है।