See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-12 11:21:11

एकेपी इंटर कॉलेज में भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

कार्यक्रम श्रद्धेय महाकवि सुब्रह्वाण्य भारती की जयन्ती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।

हापुड़ ।आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रांगण में भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धेय महाकवि सुब्रह्वाण्य भारती की जयन्ती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं इस वर्ष के भारतीय भाषा की थीम के अनुरूप 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक मनाएं जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के समापन के अवसर पर छात्राओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अपनी परंम्पराओं का प्रतिनिधित्व किया। सभी छात्राओं ने भारतीय भाषा से सम्बन्धित गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर अपनी संस्कृति को समृद्ध बनाने का सन्देश दिया और उर्दू भाषा की प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ०स्नेह प्रभा ने भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने वाली सभी शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उन्हें अपनी भाषा एवं संस्कृति पर गर्व करने के लिए कहा साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना गौतम ,प्रतिभा शर्मा  नाज़नीन ,शिल्पी अग्रवाल ,ईला भारद्वाज ,प्रीति अग्रवाल  आदि का सहयोग रहा।