See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-20 11:54:54

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.12.2024 को सफल बनाये जाने के लिए न्यायिक अधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठकः

राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व अधिक से अधिक वादों मे नोटिस/सम्मन जारी किये जाने के लिए निर्देशित किया गया

हापुड़। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.12.2024 (शनिवार) को सफल बनाने के लिए  जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़  मलखान सिंह की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, हापुड़ डॉ0रीमा बंसल की देखरेख में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ डा० ब्रहमपाल सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़  मलखान सिंह द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए चिन्हित वादों में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व अधिक से अधिक वादों मे नोटिस/सम्मन जारी किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अपर जिला जज प्रथम  विपिन कुमार द्वितीय, अपर जिला जज (एस.सी/एस.टी) एक्ट हापुड़,  हनी गोयल, अपर जिला जज (स्पेशल पोक्सो) हापुड़,  उमाकान्त जिंदल, अपर जिला जज द्वितीय,  ग्यानेन्द्र सिंह यादव, अपर जिला जज पोक्सो द्वितीय, डा० रीमा बंसल, अपर जिला जज (एफ.टी.सी) द्वितीय,  विरेश चन्द्रा,सिविल जज (सी.डि.) द्वितीय, श्री रवि कुमार, सिविल जज (सी०डि०) एफ.टी.सी.,हापुड़ श्रीमति सोनाली रत्ना एवं समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।