See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-11 12:47:52

विश्व विकलांग दिवस समारोह का आयोजन

पूर्वांचल विचार मंच द्वारा सभागार में विश्व विकलांग दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली ।  पूर्वांचल विचार मंच द्वारा सभागार में विश्व विकलांग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिलीप पांडेय, सदस्य, दिल्ली विधानसभा मुख्य अतिथि और प्रोफेसर, सदानंद प्रसाद, प्राचार्य डॉ भीम राव अम्बेडकर महाविद्यालय ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विषय प्रवेश के रूप में पूर्वांचल विचार मंच के अध्यक्ष, डॉ राकेश रमण झा ने बतलाया कि दिव्यांगों को समान अधिकार और निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करने के लिए समाज और सरकार को सम्मिलित रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। दिव्यागता अधिनियम 2016 के प्रावधानों को लागू करने करने के लिए दिव्यांगों की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर डॉ झा ने बल दिया। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के दिव्यांग जवान, अस्पताल के दिव्यांग डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ, दिव्यांग छात्र, छात्राएं, पत्रकारों और सामाजिक संगठन के अधिकारियो को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अरुण शर्मा, जतन कुमार शुक्ला, कोरिया से आए मेहमान पार्क ही सूं, सुश्री जू, साजिद चौधरी, सुनहरी लाल यादव, सुनील झा, विजय वर्मा, कमांडर बलबीर, शशि किरण झा, नजर अहमद करीमी, नफीस अहमद, अंकुर शुक्ला, के डी पाठक, संतोष कुमार राय, अमित यादव आदि ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।