See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-11 12:03:20

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बुलंदशहर ने किया गुरु वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों को किया सम्मानित

छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुलंदशहर में भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम मनाया गया

बुलंदशहर में हजरतपुर स्थित, छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बुलंदशहर में भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम मनाया गया जिसमें भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक डॉक्टर हरजिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार, सचिव चंद्रपाल सिंह, प्रांतीय संगठन सचिव राजीव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के द्वारा छत्रपति शिवाजी विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकों को सील्ड देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि भारत विकास परिषद, संस्कार, सेवा, समर्पण परियोजनाओं के द्वारा समाज की सेवा करता है । बच्चों युवाओं, परिवार के वरिष्ठ नागरिकों के विकास के कार्यक्रम आयोजित करता है। जल सेवा, वृद्ध आश्रम सेवा, गौ सेवा, महिला अस्पताल फल वितरण सेवा इत्यादि में अपना योगदान देता है। आज भारत के भविष्य का निर्माण करने वाले आचार्य शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए यहां पर उपस्थित हैं यह शिक्षक ही छात्रों को अपने ज्ञान के द्वारा सशक्त, सफल, विकसित भारत की कल्पना को साकार करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इन शिक्षकों को सम्मानित करने में स्वयं भी गर्व का अनुभव कर रहे हैं। कार्यक्रम में अध्यापकों के साथ मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया।  विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विद्यालय आने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।