See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-10 12:08:22

आप उम्मीदवारों की सूची पर भाजपा ने केजरीवाल और सिसोदिया को घेरा

आम आदमी पार्टी (आप) के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर प्रेस वार्ता कर आप की आलोचना की।

नई दिल्ली दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार आम आदमी पार्टी (आप) के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर प्रेस वार्ता कर आप की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे यह दिल्ली के आम जनमानस का नारा बन चुका है। प्रेस वार्ता में सांसद हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अब नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे से केजरीवाल डरे हुए हैं। दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अगर अपनी सीट छोड़कर भाग रहे हैं तो समझ लीजिए यह डर कितना बड़ा है। सचदेवा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री का अपनी सीट छोड़कर भागना स्पष्ट रूप से आम आदमी पार्टी (आप) के डर और घबराहट को दर्शाता है। दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार से त्रस्त हो चुकी है, और यह तय है कि केजरीवाल और आतिशी मार्लेना भी अपनी सीट छोड़कर भागेंगे। उन्होंने कहा कि स्वराज की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए चांदनी चौक और कृष्णा नगर से टिकट दे रहे हैं। सचेदवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई आज की सूची से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी डूब रही है। अगर मनीष सिसौदिया को भागना पड़ा और भगोड़े की तरह अपनी सीट बदलनी पड़ी तो यह आप कार्यकर्ताओं और जनता दोनों को एक मजबूत संदेश जाता है। इससे पता चलता है कि वे हार गए हैं। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने लोगों की सेवा नहीं की बल्कि उन्हें लूटा है, इसलिए वे अब सीट बदल कर भाग रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि केजरीवल किसी के घर नहीं जाते लेकिन अपनी पार्टी के एक नेता शोएब इकबाल (मटिया महल) के घर गए। आप की सबसे सुरक्षित जगह मटिया महल है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जन्मी यह पार्टी, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही खत्म होगी। इस दौरान हर्ष मल्हौत्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जहाज डूब रहा है। 31 में से 50 प्रतिशत सीटें बदल गई हैं। मनीष सिसोदिया की सीटें काट दी गई हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता कह रही है अब नहीं सहेंगे, अब बदल के रहेंगे। इस बात का असर केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में क्या-क्या विकास किए हैं। वह नहीं बता रहे। दिल्ली में एक भी अस्पताल, सड़कें और स्कूल कुछ भी अच्छा नहीं है।