See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-10 10:53:07

रक्तदान कर कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 78 वाँ का जन्मदिन.

इस दौरान प्रदेश महासचिव व प्रभारी दुक्की मल खटीक भी रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।

हापुड़।  शहर कांग्रेस जन गढ़ रोड स्थित देवनंदिनी हॉस्पिटल में एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने रक्तदान कर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का 78 वाँ जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रदेश महासचिव व प्रभारी दुक्की मल खटीक भी रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रदेश महासचिव दुक्की मल खटीक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के समस्त कांग्रेस जन आज अपनी नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना करते हैं और अपनी नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन पर सभी जनपदों में बढ़ चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि आज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारी नेता आदरणीय सोनिया गांधी जी के जन्मदिन को 78 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य में आज उत्तर प्रदेश के हर जनपद में कांग्रेस जन अपनी नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन रक्तदान कर मना रहे हैं। उन्होंने कहा हैं कि उनका यह रक्त देश के हर जरूरत मंद व्यक्ति और भारत की सीमाओं पर रक्षा कर रहे भारतमाता के वीर सपूतों के काम आयेगा। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व सभासद इरफ़ान अहमद, ऐजाज अहमद, जकरिया मनसबी, अमित सैनी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, कुसुमलता, निसार खान, अतिकुर रहमान सैफी, शहजाद मेवाती, डॉक्टर अलाउद्दीन, रविन्द्र प्रताप सिंह गुर्जर, राजसिंह गुर्जर, यशपाल सिंह, नरेश भाटी, अरुण चौधरी, शहजादा चौधरी, नरेश कर्दम, मनोज कौशिक, विकास त्यागी, देवेंद्र कुमार, सुखपाल गौतम, मुकेश शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे.!