See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-20 11:25:28

भारतीय हलधर किसान यूनियन का तहसील परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी

भारतीय हलधर किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चेतन शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को शिकारपुर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।

बुलंदशहर । मंगलवार को शिकारपुर तहसील में भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारी अनोखे अंदाज में बुग्गी में सवार होकर पहुंचे धरना प्रदर्शन करने जहां पर किसान मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर  धरना प्रदर्शन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय हलधर किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चेतन शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को शिकारपुर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन समस्याओं का समाधान न होने पर देखते ही देखते अनिश्चितकालीन में शाम को तब्दील हो गया और समाचार लिखे जाने तक किसानों का धरना  जारी था। तहसील अध्यक्ष चेतन शर्मा ने जानकारी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो यह धरना भूख हड़ताल में बदल जाएगा। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार विपिन वर्मा जिन्होंने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने किसानों ने कहा है कि जब तक संबंधित लेखपाल और अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंच कर किसानों की आवाज नहीं सुनेंगे तब तक धरना चलता रहेगा। मंगलवार देर शाम को भी किसानों का सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना तहसील परिसर में जारी था जहां ठंड में भी किसान धरना स्थल पर बैठकर अधिकारियों का इंतजार कर रहे थे कि हमारी किसानों की कोई तो आवाज सुने। इस मौके पर तहसील में धरना स्थल पर तमाम किसान रात्रि में भी उपस्थित रहे।