See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-09 10:00:14

दिल्ली के रोहिणी विधानसभा में समाप्त हुई दिल्ली न्याय यात्रा, एक महीने में 70 विधानसभा कवर

30वें दिन कांग्रेस की यह यात्रा बवाना विधानसभा से शुरू हुई जो रिठाला विधानसभा होते हुए रोहिणी में पहुंची

नई दिल्ली । कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा का रोहिणी विधानसभा में शनिवार को समापन हो गया। 30वें दिन कांग्रेस की यह यात्रा बवाना विधानसभा से शुरू हुई जो रिठाला विधानसभा होते हुए रोहिणी में पहुंची। दिल्ली की 70 विधानसभा का दौरा करनेवाली इस न्याय यात्रा के माध्यम से जहां एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। तो वहीं, दूसरी ओर उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही, उन्होंने दिल्ली सरकार की फ्री की रेवड़ी पर भी तंज कसा। इसके अलावा इस यात्रा से उन्होंने दिल्लीवासियों को दिल्ली की सभी समस्याओं से न्याय दिलाने की बात कही। कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा का शनिवार 7 दिसंबर को समापन: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी जमीन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा का शनिवार 7 दिसंबर को समापन हो गया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में शुरू की गई दिल्ली न्याय यात्रा शनिवार को 30वें दिन 70 विधानसभा को कवर करते हुए समाप्त हुई। दिल्ली के बवाना विधानसभा से शुरु हुई ये यात्रा रिठाला विधानसभा होते हुए रोहिणी विधानसभा पहुंची, जहां इस यात्रा को अंतिम रूप दिया गया। दिल्ली सरकार की फ्री वाली रेवड़ी पर साधा निशाना: दिल्ली न्याय यात्रा के आखिरी दिन यात्रा बवाना विधानसभा के कृष्ण विहार से शुरू की गई, जिसके बाद कृष्ण विहार विभिन्न गलियों और चौक चौराहों से होती हुई, बुध विहार, रिठाला और रोहिणी सेक्टर 7 के नाहरपुर गांव में पहुंची। इस न्याय यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिसने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने का काम किया। कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इस यात्रा के दौरान दिल्ली सरकार की फ्री वाली रेवड़ी पर भी निशाना साधा, और पानी की समस्या पर तंज कसा। न्याय यात्रा ने कांग्रेस के संदेश को जन जन तक पहुंचाया: 30 दिन और 70 विधानसभा तक पहुंची इस न्याय यात्रा के माध्यम से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कांग्रेस के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम किया। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली की बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया, और साथ ही उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सत्ता वाली सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि 30 दिनों में दिल्लीवासियों का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस न्याय यात्रा के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा, कि दिल्लीवासियों को दिल्ली की बुनियादी सुविधाओं को लेकर न्याय मिले। न्याय यात्रा में दिल्ली की समस्याओं को समझने का प्रयास: गौरतलब है कि बीते 8 नवंबर को शुरू हुई दिल्ली न्याय यात्रा दिल्ली की सभी 70 विधानसभा पहुंची। इस यात्रा के माध्यम से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने दिल्ली की समस्याओं को समझने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न समस्याओं से न्याय दिलाने की बात कही। बहरहाल दिल्ली न्याय यात्रा का समापन हो गया, और अब आने वाले विधानसभा चुनाव में देखना होगा कि इस दिल्ली न्याय यात्रा का कांग्रेस को कितन लाभ मिलता है, और कांग्रेस चुनावी नतीजों किस तरह इसे बदल पाती है।