See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-09 09:18:40

हमारा शिक्षालय संस्था द्वारा संचालित मुफ़्त शिक्षा केन्द्र पर बाँटे कंबल

बढ़ती सर्दी से बचने के लिए मुफ़्त शिक्षा केंद्र के लगभग 100 छात्र-छात्राओं को कंबल वितरित किए गए।

ग्रेटर नोएडा माँ तारा फ़ाउंडेशन द्वारा बढ़ती सर्दी से बचने के लिए मुफ़्त शिक्षा केंद्र  के लगभग 100 छात्र-छात्राओं को कंबल वितरित किए गए। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर एसo चौधरी, विवेक मल्होत्रा एवं माँ तारा फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष सुधाकर दास ने बच्चों को ज़िंदगी जीने का लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी एवं सभी शिक्षालय के सुपरस्टार को खाद्य सामग्री वितरित करी। इस मौक़े पर हमारा शिक्षालय संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा मौजूद रहे एवं इस सेवा कार्य के लिए माँ तारा फ़ाउंडेशन का धन्यवाद किया। आशीष शर्मा ने कहा कि हम सभी को ऐसे ही समाज के लिए छोटे-छोटे कार्य करते रहने चाहिए, जिससे आगे जाकर एक अच्छे देश का निर्माण हो सके।