See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-09 09:08:55

बांग्लादेश में हो रहा है हिंदुओं पर अत्याचार

बांग्लादेश में हिन्दू समाज व मंदिरों पर हो रहे हमले के खिलाफ हिन्दू समाज के आह्वान पर रविवार को आक्रोश रैली निकाली गई।

बुलंदशहर  बांग्लादेश में हिन्दू समाज व मंदिरों पर हो रहे हमले के खिलाफ हिन्दू समाज के आह्वान पर रविवार को आक्रोश रैली निकाली गई।  हिंदू समाज के द्वारा शहर में रैली निकाल कर बांगलादेश की सरकार, सेना व पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे बर्बर अत्याचार, हत्या, बलात्कार, धर्म परिवर्तन व हिन्दू मंदिरों के तोड़ने व हिन्दू आस्था पर कुठाराघात करने के विरोध में बांग्लादेश सरकार, सेना पुलिस अत्याचार व कट्‌टरपंथियों द्वारा की जा रही अमानवीयता से नाराज लोगों ने ये रैली निकाली। राजे बाबू पार्क  में आक्रोश रैली शुरू हुई। यह अलग-अलग रास्तों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी। जहां सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने के बाद बांग्लादेश सरकार व कटरपंथियों के विरोध में प्रदर्शन कर हिन्दू समाज के द्वारा सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। रविवार को सर्व हिन्दू समाज द्वारा बांग्लादेश मे हिन्दूओं पर हो रहे भीषण नरसंहार, अत्याचार, प्रताड़ना के विरोध में  धरना प्रदर्शन  राजे बाबू पार्क, काला आम  पर हुआ। काला आम चौराहा पर विराट धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत प्रातः 8 बजे से धरना प्रदर्शन की समाप्ति तक की अवधि के लिए यातायात व्यवस्था बनाये रखने व जाम रहित संचालन हेतु समस्त प्रकार के भारी, मध्यम एवं हल्के वाहनों  का काला आम चौराहा पर आना पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया।