See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-09 08:58:44

हैवान फूफा ने दो वर्षीय मासूम बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार

जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम सगे फूफा ने दो वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बुलंदशहर। शराब के नशे में फूफा ने दो वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म घर के बाहर खेल रही मासूम को उठा ले गया दरिंदा जिले के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम सगे फूफा ने दो वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी गांव के बाहर शराब पीने चला गया और वापस नहीं लौटा। वहीं पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी०के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी और देर रात को मुठभेड़ में उसको गिरफ्तार कर लिया। जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी मजदूर ने बताया कि मूल रूप से पलवल निवासी उसका बहनोई कल्लू कभी-कभी उनके घर पर रहने आ जाता था। बहन से बहनोई का काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर को बहनोई घर पर आया था और शराब के नशे में सबसे झगड़ने लगा। उन्होंने उसको घर से बाहर जाने के लिए बोल दिया। तभी वह घर के बाहर खेल रही पीड़ित की दो वर्षीय से बेटी को अपने साथ बाइक पर घुमाने के लिए ले गया। घर के लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। कुछ देर बाद बच्ची को घर के बाहर से गायब देखा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू कर दी। शाम करीब पांच बजे खेत पर पशु चराने के लिए ले गए पालकों ने जानकारी दी कि एक बच्ची ईख के खेत में बेसुध अवस्था में मिली। पीड़ित परिवार बच्ची को घर लेकर आ गए तब बच्ची ने रोते हुए आपबीती बताई लेकिन वह आरोपी की पहचान नहीं बता सकी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सीओ०खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर बच्ची का मेडिकल कराया गया। इसके बाद गांव के सीसीटीवी०फुटेज खंगाले गए। इसमें देखा गया बच्ची का फूफा उसको खेत की ओर लेकर जा रहा है और वहां से केवल अकेला आ रहा है। इसी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार की देर रात को पुलिस टीम पारौरी नहर पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक संदिग्ध को आते देखा। आरोपी को रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। वहीं बचाव के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की इसमें आरोपी घायल हो गया। आरोपी की पहचान कल्लू निवासी पलवल हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।