See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-14 17:08:35

बूथ जीता,चुनाव जीता - एमएलसी श्रीचंद शर्मा

वार्ड 12, बूथ 419 की कमेटी एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक संपन्न

गाजियाबाद - उत्तर प्रदेश  के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी गांधी नगर मण्डल के वार्ड 12,बूथ संख्या 419 की बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुखों की प्रवीण आर्य की अध्यक्षता में  बैठक प्रेमपुरी में संपन्न हुई, जिसमें श्रीचंद शर्मा (शिक्षक विधायक MLC उत्तर प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा) ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता उन्होंने पन्ना प्रमुखों को कहा कि आप घर घर जाकर लोगों से मिलो आपका वोटर कहीं शिफ्ट हो गया है तो उसका मोबाइल नंबर ले लो,उनसे संपर्क करो।उन्होंने अन्य गाइड लाइन देने के साथ साथ एक एक वोट की वैल्यू को समझाते हुए यह भी कहा कि यदि आप समय निकालकर सुबह ओर शाम दो दो घंटे भी देंगे तो हम चुनाव जीत जाएंगे।उन्होंने उपचुनाव के लिए बीजेपी को वोट देने हेतु गाजियाबाद शहर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील की।


भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि यह क्षेत्र उद्गम स्थल है,ब्रह्मकुंड है।आर एस एस की पहली शाखा यहीं लगी।यज्ञमयी,सनातन वैदिक परम्परा ऋषि मुनियों पर आधारित गुरु परंपरा है।उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने श्री चंद जी में पूर्ण गुरु के दर्शन किए हैं।कार्यकर्ता भाजपा को मां के स्वरूप में मानते हैं।इसलिए पूरी शक्ति लगाकर कार्य करेंगे।संजीव शर्मा को भारी मतों से जिताएं।


ब्रिज भूषण शर्मा (शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक महानगर गाजियाबाद) ने कहा कि छोटी सी लापरवाही नुकसान दे सकती है।इसलिए मतदान अधिक से अधिक करना चाहिए।हिन्दू समाज को एकजुट होकर मत प्रतिशत बढ़ाना चाहिये।


संजय कश्यप (शक्ति केन्द्र कालकागढ़ी  प्रवासी) ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमें एक जुट होने की आवश्यकता है।


इस अवसर पर मुख्य रूप से सैक्टर संयोजक जगमोहन, विपुल अग्रवाल (सांसद प्रतिनिधि),सैक्टर प्रभारी रेनू चंदेला, सैक्टर प्रभारी  पंकज त्यागी,मनवीर नागर,राकेश काका,वार्ड अध्यक्ष डा प्रमोद सक्सैना,वार्ड सचिव सन्नी बाल्मिकी,डा जीत अरोड़ा,राहुल आर्य,अमित जैन,रविंद्र आर्य, हेमन्त कौशिक सहित अन्य सम्मानित साथी मौजूद रहे।