See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-08 11:57:09

सत्ता में आने पर सभी गेस्ट टीचरों को स्थाई करेगी कांग्रेस : देवेन्द्र यादव

देवेन्द्र यादव ने कहा कि हजारों की संख्या में लोगों से मिलने के बाद मैंने महसूस किया है कि आज दिल्ली बदलाव के मूड में है

नई दिल्ली । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली न्याय यात्रा के आखिरी 30वें दिन आज बवाना विधानसभा में कृष्ण विहार, राठी काम्पलेक्स से शुरु हुई और रिठाला विधानसभा की सैनी चौपाल नाहरपुर गांव में समाप्त हुई। झंडा फहराने के बाद दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान देवेन्द्र यादव ने कहा कि हजारों की संख्या में लोगों से मिलने के बाद मैंने महसूस किया है कि आज दिल्ली बदलाव के मूड में है और यह बदलाव कांग्रेस यौद्धाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं अपनी एकजुटता, मजबूती और कड़ी मेहनत के बाद ही ला सकते है क्योंकि नामुमकिन कुछ भी नही है। जनता में बदलाव की चाहत और जनता के सहयोग और समर्थन के साथ निश्चित ही 2025 में कांग्रेस की सरकार होगी। देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा खत्म होने के बाद मैं विश्वास से कह सकता हूॅ कि दिल्ली की जनता का रुझान कांग्रेस के प्रति हो गया है, जिसको फरवरी 2025 में विधानसभा चुनावों में हमें निश्चित ही जनता के समर्थन से जीत मिलेगी। न्याय यौद्धाओं ने जनता के दर्द, पीड़ा और परेशानियों को सुना है। यात्रा के प्रति मैंने लोगों की आंखों में प्यार, समर्थन और आर्शीवाद देखा है, उन्होंने आगे बढ़कर अपनी पीड़ा और परेशानी को साझा किया है। उन्होंने कहा कि जिस पर विश्वास होता दुखी व्यक्ति उसी के साथ अपना दर्द साझा करता है। श्री यादव ने कहा कि दिल्ली में शिक्षकों को स्थायी नौकरी देने वादा करके अनुबंधित और अस्थायी नौकरी देकर शिक्षकों के साथ केजरीवाल ने धोखा किया है। यात्रा के दौरान आज श्री यादव ने शिक्षकों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और शिक्षकों रोजगार देने वादा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शिक्षकों को रोजगार देने का पहला मुद्दा उठाऐंगे। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक स्वस्थ दिमाग के साथ अपना काम कर पाऐंगा तभी दिल्ली और देश का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल होगा। क्योंकि केजरीवाल ने शिक्षा स्तर को धरातल पर लाकर खड़ा कर दिया है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा में जैसे मोदी की निरंकुशता चलती है वैसे ही आम आदमी पार्टी में अरविन्द केजरीवाल की निरंकुशता के कारण इनके विधानसभा चुनाव लड़े नेता विधायक आम आदमी पार्टी को छोड़ कर जा रहे है। दिल्ली में केजरीवाल की जनता के प्रति निष्क्रियता के चलते जनता पूरी तरह दुखी है। आम आदमी पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार इनके नेताओं को डराने लगा है क्योंकि जनता ने इन्हे बाहर भगाने का मन बना लिया है, यही कारण आप के नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान हमने दिल्ली के गांव, पुनर्वास कालोनियो, अनाधिकृत कॉलोनियों, झुग्गी झौपडी कॉलोनियों, जेजे कलस्टरों सहित मलिन बस्तियों की समस्याओं को सुना और समझा। आज दिल्ली का हर आदमी केजरीवाल की सरकार से परेशान है। गंदा पानी, टूटी सड़कें, दमघोटू प्रदूषण, महंगी बिजली, महंगाई बेरोजगारी से दिल्ली की जनता त्रस्त है।