See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-07 13:34:34

नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हापुड़  नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह गुर्जर ने कहा कि आज देश उनके योगदान को याद कर रहा है। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प ले रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत बाबूगढ़ में डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।  देश में 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बी आर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पंचायत बाबूगढ़ में विभिन्न मार्गों पर कैंडल मार्च निकल गया इस दौरान थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माला पहन कर बाबा साहब का आशीर्वाद लिया और उनके आदर्शों पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। डॉ. बी आर अंबेडकर ने सामाजिक समानता, न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया। शुक्रवार को लोगों ने भारतीय संविधान के जनक, समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नगर पंचायत के सम्मानित व्यक्ति लोकेश वरुण, पवन जाटव ,अजय सिंह जयंत ,आशीष, लोकेश प्लंबर,  संतलाल जयंती, विनय कुमार, आदि लोग मौजूद रहे