See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-07 13:28:05

जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने की जनसुनवाई, कहा—शिकायत का किया जायेगा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रणविजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी प्रशासन कार्यालय में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा जनसुनवाई व जनसुनवाई से सम्बंधित प्रकरणों को समयान्तराल में गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने हेतु अधिकारियों को दिशा—निर्देश दिये। जन सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं एवं प्राथियों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, जीडीए, विद्युत विभाग, बैंक, घरेलू झगड़ें से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित विभागध्यक्षों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने शिकायतकर्ताओं को समयावधि देते हुए कहा कि यदि दिये गये समय में शिकायत का निष्पक्ष, स्वतंत्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं होता है तो आप मुझसे दोबारा मिल सकते है, जिससे कि शिकायत का निष्पक्ष, स्वतंत्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा सके। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महोदय आपके द्वारा शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त करने से हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी समस्या का निश्चित ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो जायेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री रणविजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।