See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-07 13:23:38

हापुड पहुँची निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा

निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा हापुड़ पहुँची। हापुड़ के ब्रजघाट से लेकर मीरा के रेती तक यात्रा का हुआ भव्य स्वागत।

हापुड़। निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा हापुड़ पहुँची। हापुड़ के ब्रजघाट से लेकर मीरा के रेती तक यात्रा का हुआ भव्य स्वागत। कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी सप्रीमो कर रहे हैं यात्रा का नेतृत्व। माँ गंगा का आशीर्वाद से यात्रा सफलतम अपने शीर्ष पर पहुँचेगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” के तत्वावधान में निकाली जा रही संवैधानिक अधिकार यात्रा का आज सातवें दिन जनपद हापुड़ में पहुँची। यात्रा आज जनपद के ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर (मीरा की रेती), अड़सैनी से कुचेसर से चौपला से हापुड़ (अंबेडकर चौक) तक भव्य स्वागत हुआ। यात्रा जनपद सहारनपुर से प्रारंभ हुई है और जनपद सोनभद्र तक 200 विधानसभा का सफ़र तय करेगी और यात्रा का समापन नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। इस दौरान निषाद गढ़ मुक्तेश्वर में नाविकों से मुलाक़ात करने ब्रज घाट पहुँचे, और उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी नाविकों के साथ साँझा करते हुए कहा की पूर्व की सरकारों ने मत्स्य विभाग को केवल अपने चहेतों को रेवड़ी बाटने के लिए ही रखा हुआ था। उन्होंने कहा कि वो अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं कि जिस समाज के हक़ अधिकार की लड़ाई वो लड़ रहे थे, उन्हीं की सेवा करने का मौक़ा मुख्यमंत्री ने दिया है, उन्होंने कहा कि मछुआ समाज का बेटा ही मछुआ समाज और मत्स्य विभाग को भलीभाँति से समझ सकता है क्योंकि सामाजिक ताना-बाना मछुआरों का दर्द मछुआ समाज का बेटा ही समझ सकता है, आज प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के मछुआ समाज को मिल रहा है, उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को ब्रज घाट पर निर्देश देते हुए कहा कि ब्रज घाट के सभी नाविकों एवं उनके परिवारजनों का प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना व के०सी०सी(किसान क्रेडिट कार्ड) मत्स्य पालक कल्याण के लिए बनाने का कैम्प लगवाकर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर आख्या भेजने के आदेश दिये हैं।