See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-07 13:17:23

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.12.2024 को सफल बनाये जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारयों के साथ समीक्षा बैठक

जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई।

हापुड़।आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.12.2024 (शनिवार) को सफल बनाने के लिए आज दिनांक 06.12.2024 को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, हापुड़  हनी गोयल की देखरेख में डा० ब्रह्मपाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ द्वारा किया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़  मलखान सिंह द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशासन से संबंधित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में  संदीप कुमार अपर जिलाधिकारी, हापुड़, जिला विकास अधिकारी,  देवेन्द्र प्रताप, डिप्टी चिकित्सा अधिकारी, योगेश गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी,  शिवकुमार एवं अन्य समस्त प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।