See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-06 12:53:37

एकेपी प्रधानाचार्या ने विभिन्न भाषाओं को सीखने के लिए छात्राओं को किया प्रेरित

छात्राओं ने राज्यों के नाम और सांस्कृतिक विशेषताओं को क्षेत्रीय भाषाओं में लिखकर अन्य छात्राओं को भी जागरूक किया

हापुड़ । आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ में भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत छात्राओं ने डिजिटल डायरी,भारत का मानचित्र तथा कुकबुक डायरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कक्षा 11 सेक्शन ए छात्रा रिमशा, अक्शा,तनीषा, खुशी तथा कक्षा 12वीं सेक्शन बी की छात्रा दीपिका, प्रेरणा,आयुषी आदि छात्राओं ने राज्यों के नाम और सांस्कृतिक विशेषताओं को क्षेत्रीय भाषाओं में लिखकर अन्य छात्राओं को भी जागरूक किया। प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह प्रभा ने सभी छात्राओं को विभिन्न भाषाओं को सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल अधिकारी डॉ.अनीता जायसवाल नाज़नीन जहां,कु. जुली,प्रीति अग्रवाल,संगीता सिंह आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।