See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-06 12:42:49

भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी को किया गया नजरबंद

प्रशासन ने उनका मोबाइल फोन भी बंद करने का प्रयास किया

ग्रेटर नोएडा   सुबह 7:00 बजे से भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी  को उनके आवास पर पुलिस ने नजर बंद कर दिया। प्रशासन ने उनका मोबाइल फोन भी बंद करने का प्रयास किया, जिससे किसी से संपर्क न हो सके लेकिन यह योजना प्रशासन की पूरी नही हो सकी! भारतीय किसान यूनियन महासभा के अन्य पदाधिकारियों को भी नजरबंद करने की योजना थी लेकिन टारगेट राष्ट्रीय अध्यक्ष  को बनाया गया  प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से 35 किसानों को रात में जेल भेजा। इस कार्यवाही के बाद संगठन में भारी आक्रोश है। गीता भाटी, पवन शर्मा, रणबीर, मिथिलेश सिंह, सुरेश कुमार त्यागी, सुशील कोशिश, और इंद्राज नागर मौके पर मौजूद रहे। संगठन जल्द ही संयुक्त किसान मोर्चा बनाकर बड़ा आंदोलन करने की योजना बना रहा है। भारतीय किसान यूनियन महासभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन की आगामी बैठक में आंदोलन की दिशा तय की जाएगी।