See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-19 12:06:55

गोल्ड मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।

उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता (कबड्डी) विजेता महिला आरक्षी सोनिका नागर व आशा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहना एवं प्रशंसा करते हुए दोनों को प्रदत्त गोल्ड मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता (कबड्डी) विजेता महिला आरक्षी सोनिका नागर व आशा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहना एवं प्रशंसा करते हुए दोनों को प्रदत्त गोल्ड मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।  दिनांक 24 अक्टूबर 2024 से दिनाकं 28अक्टूबर 2024 तक उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता, कबड्डी-2024, चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज में आयोजित हुई थी जिसमें प्रदेश के समस्त जनपदों से चयनित महिला पुलिसकर्मियों की प्रत्येक जोन स्तर पर एक टीम बनाकर प्रतिभाग किया गया था। मेरठ जोन की टीम में जनपद बुलंदशहर से महिला आरक्षी सोनिका नागर व महिला आरक्षी आशा सम्मिलित हुई थी। जनपद में तैनात दोनों महिला आरक्षी सोनिका नागर एवं आशा द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर जनपदीय पुलिस को गौरवान्वित किया है। आज दिनांक 18.11.24 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में महिला आरक्षी सोनिका नागर एवं आशा की सराहना एवं प्रशंसा करते हुए उनको प्रदत्त गोल्ड मेडल पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।