See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-05 13:23:08

1 मई, 2025 को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म रेड 2

अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रेड 2’ की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म रेड 2, 1 मई, 2025 को रिलीज होगी। अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है। इसी बीच अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रेड 2’ की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर रेड 2 की अपडेट शेयर की है। अजय ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आईआरएस अमय पटनायक का अगला मिशन मई 2025 से शुरू होगा। रेड 2,1 मई 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।फिल्म रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यह पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। रेड 2 में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और रजत कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म रेड की सीक्वल है।