See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-05 12:59:43

एक दिन खंड शिक्षा अधिकारी बनी छात्रा कुमारी प्राची।

छात्रा कुमारी प्राची को कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी पहासू का एक दिवसीय सांकेतिक खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया

बुलंदशहर बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहासू की कक्षा 8 की छात्रा कुमारी प्राची को कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी पहासू का एक दिवसीय सांकेतिक खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि परियोजना द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी शक्ति को मजबूती प्रदान करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। जिसमें मेधावी छात्रा को जनपद स्तरीय अधिकारी के रूप में एक दिन का सांकेतिक अधिकारी बनाया जाता है। इसी क्रम में अमित गुप्ता खंड शिक्षा अधिकारी पहासू के द्वारा कु0 प्राची कक्षा 8 की छात्रा को खंड शिक्षा अधिकारी पहासू का एक दिवसीय सांकेतिक अधिकारी बनाया गया इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमित गुप्ता कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रभारी वार्डन विजयलक्ष्मी अमित कुमार कुलदीप नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।