See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-05 12:54:39

रिटायर्ड फौजी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला,संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नरसेना थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला

बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए और पोस्टमार्टम के बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। प्राप्त विवरण नुसार नरसेना थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। फौजी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई और बगैर पोस्टमार्टम के ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्र के एक गांव निवासी सेवानिृवत्त फौजी मंगलवार की सायं कमरे में सोने चला गया था। बुधवार की सुबह होने पर जब उसके कमरे का दरवाजा नही खुला तो उसकी पत्नी ने आवाज लगाई। कमरे के अंदर से कोई जवाब नही आने पर उसने पड़ोसियों को बुलाया। खिड़की से झांक कर अंदर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। ग्रामीणों ने एकत्र होकर दरवाजे को तोड़कर उसके शव को उतारा गया। परिजनों ने जिसके बाद आनन फानन में पुलिस को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चंदगीराम का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।