See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-12-05 12:49:00

नोएडा जाने के लिए किसानों की स्याना चौराहे और छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस के साथ जमकर हुई नोक-झोंक

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों किसान पुलिस के साथ नोक-झोंक करते हुए आखिर जीरो पॉइंट नोएडा पहुंच ही गए

हापुड। गढ़मुक्तेश्वर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता  राकेश टिकैत के निर्देशन में जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों किसान पुलिस के साथ नोक-झोंक करते हुए आखिर जीरो पॉइंट नोएडा पहुंच ही गए। जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा में जानकारी देते बताया है कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकट के निर्देशन पर जनपद हापुड़ की टीम बुधवार की सुबह में पुलिस के अथक प्रयास के बावजूद भी नहीं रूक पाए किसान और जैसे-तैसे भाग दौड़ करते हुए स्याना चौराहे और छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरते हुए अलग-अलग टोलियों के रूप में आखिरकार नोएडा जीरो पॉइंट पर पहुचने में सफल हो गए। इस मौके पर महिला विंग जिला अध्यक्ष नीलम त्यागी, हापुड़ नगराध्यक्ष रोशनी सैफी, सरिता देवी, कल्पना देवी, मेरठ मंडल संगठन मंत्री महिपाल सिंह उर्फ गुजराल, जिला प्रवक्ता कुँवर खुशनूद, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर मतलूब, अंकित त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष  नौशाद अली, शहाबुद्दीन, इमरान अली, मोहसिन अली, सुंदर सिंह गुर्जर, रविंद्र सिंह, उमेश राणा, राजा चौधरी समेत मौजूद रहे।